अकबर बीरबल की कई प्रसिद्ध कहानियाँ हैं जो बहुत रोचक हैं। बच्चे अक्सर अकबर बीरबल की छोटी कहानियाँ हिंदी में पढ़ना पसंद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए अकबर बीरबल की कहानियों का एक अच्छा संग्रह लेकर आए हैं। आशा है कि आप इसे पसंद करेंगे और अपने बच्चों और दोस्तों के साथ साझा करेंगे।
अंगूठी चोर और बीरबल अकबर की एक बहुत ही सुंदर कहानी
एक दिन की बात है! बादशाह, अकबर के दरबार में बहुत ज्यादा भीड़ थी! और तभी थोड़ी देर में अकबर को पता चला कि उनकी एक बहुत कीमती हीरे की अंगूठी अचानक से गायब हो चुकी थी! जो कि अभी कुछ देर पहले उन्होंने अपनी उंगली में से उतारकर टेबल पर रखी थी!
तभी बादशाह ,अकबर बहुत ज्यादा दुखी होते हुए, अंगूठी वाली बात बीरबल को बताते हैं !और उन्होंने बीरबल से यह भी कहा कि वह अंगूठी उनकी पिता जी की अमानत थी! जिसे वह बहुत प्यार करते थे! तो बीरबल ने बादशाह अकबर से कहा कि, महाराज आप बिल्कुल भी चिंता ना करें मैं आपकी वह अंगूठी जरूर ढूंढ लूंगा! तभी बीरबल ने सेनापति को यह आदेश दिया कि, सेनापति कोई भी आदमी महल से बाहर न जा पाए!
यह बात सुनकर अंगूठी चोर बहुत ज्यादा चौंक गया! तभी बीरबल को एक तरकीब सूझी और अपने महाराज अकबर से कहा कि महाराज आपकी अंगूठी जिसने चुराई है, उसका पता लग चुका है! और आपकी अंगूठी इन दरबारियों में बैठे एक ऐसे आदमी के पास है जिसकी दाढ़ी में एक तिनका फंसा हुआ है! उसी ने चुराई आपकी हीरे की अंगूठी, तभी जिस दरबारी ने अकबर की अंगूठी चुराई थी! वह अचानक ही बहुत ज्यादा घबराहट के मारे अपनी दाढ़ी को ध्यान से देखने लगा!
तभी बीरबल की नजर उस चोर पर पड़ गई! तो उसी समय बीरबल ने सैनिकों को तुरंत उसकी तलाशी लेने का आदेश दे दिया! और उस आदमी की तलाशी लेने के बाद, वह हीरे की अंगूठी उसी के पास ही निकली! तभी उसी समय उस अंगूठी चोर को बीरबल ने कारागार में डलवा दिया!
अब बादशाह अकबर उस अंगूठी को पाकर बहुत खुश हो गए! लेकिन फिर अकबर ने बीरबल से पूछा कि बीरबल तुम्हें कैसे पता चला कि, उसी के पास अंगूठी है! तो बीरबल ने अपनी प्यारी मुस्कान के साथ बादशाह अकबर से कहा कि, महाराज दाढ़ी में तिनके वाली बात, मैंने आपसे झूठ गई थी! और जब वह चोर यह सुनकर बहुत ज्यादा घबराता हुआ अपनी दाढ़ी को बार बार देखने लगा ,उसी समय मैं समझ गया था कि हो ना हो आप की अंगूठी उसने चुराई है!
तभी वह पकड़ा भी गया !उसके इस बात पर अकबर बहुत खुश हो गए और फिर उन्होंने बीरबल को इनाम भी दिया! वाकई में दोस्तों बीरबल के आप कितने भी किस्से सुन लीजिए ,उन सभी किस्सों को सुनकर आपका दिल तो खुश हो जाएगा और आपको एक अच्छी जानकारी मिलेगी! धन्यवाद!!